29.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, देखें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में अब बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिस वजह से अगले 4 से 5 दिनों के दौरान कम बारिश होने का अनुमान है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मानसूनी गतिविधियां धीमी रहेंगी।

विज्ञानिकों का कहना है कि अब मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ खिसकने की संभावना बन रही है। इसके चलते राज्य में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ेंगी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने आज प्रदेश के केवल तीन पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

कल 28 अगस्त से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और आस-पास के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश की उम्मीद नहीं है। 29 अगस्त को उत्तरी हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

30 अगस्त को राज्य के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश जारी रहने की उम्मीद है। 31 अगस्त को राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि दूसरे जिलों में मौसम काफ़ी सूखा रह सकता है। 1 सितंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं 2 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना के साथ मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है।

Related posts

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर,अगले दो घंटे में यूपी व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश

Voice of Panipat

पढ़िए पूरी खबर:- HARYANA के 11 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

Voice of Panipat

कल का मौसम: इन 20 राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Sahab Ram