30.8 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
BusinessIndia NewsINFORMATIVE

इनवर्टर पर चलने से पंखों और कूलर में क्यों आती है आवाज? समझिये इसके पीछे का गणित

अचानक लाइट कट होने पर जब पंखे या कूलर इनवर्टर पर चलते हैं तो इससे एक अलग ही आवाज आने लगती है।
इसको तकनीकी भाषा में हम्मिंग के नाम से जाना जाता है।

हालांकि देखने और सुनने में यह बहुत ही सामान्य लगता है, लेकिन इसको गंभीरता से लिया जाना चाहिए। क्योंकि यह आवाज ऐसे इनवर्टर के प्रयोग के कारण भी हो सकती है, जिसकी तकनीक सही नहीं हो। इससे उन उपकरणों की लाइफ भी घट जाती है, जो इस पर चलते हैं।

क्योंकि बिजली उपकरणों से आने वाली यह आवाज इनवर्टर की तकनीक के साथ वेवफॉर्म पर निर्भर करती है। यह आवाज लंबे समय तक आने से परेशानी तो होती ही है, साथ ही बिजली उपकरणों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

क्यों होता है ऐसा
इसका मुख्य कारण खास तकनीक है। क्योंकि हमारे घरों तक शुद्ध साइन वेव बिजली आती है। इसका अर्थ यह हुआ कि घर पर आने वाली साइन वेव बिजली में करंट का प्रवाह सामान्य हाता है। इसमें कोई झटका नहीं होता। लेकिन जब इन उपकरणों को इनवर्टर पर चलाया जाता है तो कुछ मामलों में स्क्वायर वेव अथवा मॉडिफाइड साइन वेव तकनीक से बिजली उपकरण तक आती है। यानी करंट सीधे और सामान्य नहीं पहुंच कर झटके देकर आता है।

यही कारण है कि ऐसे करंट से चलने वाले उपकरणों में आवाज आती है। क्योंकि इससे पंखे में प्रयोग की गई मोटर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल या ट्यूबलाइट के चोक में कंपकंपी बनती है। इसके कारण आवाज निकलती है। यदि ऐसे
वेवफॉर्म वाले करंट से लगातार लंबे समय तक उपकरण चलते हैं तो इसमें नुकसान होने का खतरा रहता है।

क्या करें समाधान
इसका सबसे पक्का इलाज तो अपने इनवर्टर को बदलना है। ऐसी तकनीक वाला इनवर्टर प्रयोग करें, जो शुद्ध साइन वेव बिजली की आपूर्ति करता हो। इसके अलावा यदि पंखें में इस प्रकार की दिक्कत है तो कैपिस्टर वाला रेगुलेटर बदल कर भी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

Related posts

हरियाणा में बनेगा 23वां जिला, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Voice of Panipat

HARYAN सरकार ने परिवार पहचान पत्र को लेकर किया बड़ा फैसला, अब नहीं होगी आपको दिक्कत

Voice of Panipat

Breaking :- हरियाणा में 7 अधिकारी SDM लगाए

Voice of Panipat

Leave a Comment