29.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में एक बार फिर धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, जानें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

Haryana Weather News: हरियाणा में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इस वजह से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आज यानि 27 अगस्त को भी राज्य के 3 जिलों में ही बारिश की संभावना जताई है। जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने और शुष्क रहने के आसार है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज प्रदेश के केवल 3 उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ समेत बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।  

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा इस समय जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

हालांकि, उत्तरी हरियाणा पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है, लेकिन अब मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ खिसकने की संभावना बन रही है। इसके चलते राज्य में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ेंगी और अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

Related posts

अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में फिर बरसेंगे बादल, जानें हरियाणा राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

Sahab Ram

HARYANA के इन 13 जिलो में आधी- बारिश का ALERT

Voice of Panipat

हरियाणा में मानसून एक्टिव, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट।

Voice of Panipat