30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस जिले से शुरू हुई बस सेवा

हरियाणा से उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य परिवहन जीन्द डिपो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की है।

जो वाया जुलाना, रोहतक, सांपला, बादली, गुरूग्राम, पलवल, हमीदपुर, खैर होते हुए अलीगढ़ पहुंचेगी। एक तरफ का किराया 335 रुपये तय किया गया है।

बस की समय सारणी यहां दी गई है…

बस जींद से पलवल होते हुए अलीगढ़ जाएगी। वाया जुलाना, लाखन•माजरा, रोहतक, सांपला, बादली, गुड़गाँवा, सोहना, पलवल, टप्पल, खैर। बस का किराया 335 रुपये तय किया गया है।

ये है रूट और समय

जीन्द से सुबह 5:50 बजे

जुलाना से सुबह 6:25 बजे

रोहतक से सुबह 7:10 बजे

सांपला से सुबह 7:45 बजे

बादली से सुबह 8:20 बजे

गुरूग्राम से सुबह 9:20 बजे

पलवल से सुबह10:40 बजे

हमीदपुर से सुबह 11:25 बजे

खैर से दोपहर 12: 25 बजे

अलीगढ़ आगमन दोपहर 1:30 बजे

वापसी का समय

अलीगढ़ से दोपहर 2:10 बजे

खैर से दोपहर 3:15 बजे

हमीदपुर से शाम 4:15 बजे

पलवल से शाम 5:00 बजे

गुरूग्राम से शाम 6:05  बजे

बादली से शाम 7:10 बजे

सांपला से शाम 7:35 बजे

रोहतक से रात 8:05 बजे

जुलाना से रात 8:55 बजे

जींद आगमन लगभग रात 9:40 बजे

Related posts

पानीपत में योगा टीचर के घर हो गई लाखों की चोरी

Voice of Panipat

गोली चला जानलेवा किया था हमला, 3 आरोपित 3 दिन की रिमांड पर

Voice of Panipat

PANIPAT:- बैंक में चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat