30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, रक्षाबंधन पर बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं और छोटे बच्चों को बड़ा तोहफा दिया है। देशभर में आगामी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा।

इस बार रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026 ) के मौके पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए 36 घंटे की यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। हरियाणा सरकार ने दो दिन प्रदेश की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री सफर का ऐलान किया है। इसको लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए है।

यहां देखें आदेश…

जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बसों में 27 और 28 अगस्त को महिलाएं व 15 साल तक के बच्चे फ्री सफर कर सकेंगे। 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे फ्री यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा हरियाणा राज्य के भीतर चलने वाली बसों के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली तक आने-जाने वाली साधारण बसों पर भी लागू होगी।

Related posts

हरियाणा रोडवेज की भिवानी से खाटूश्याम-जयपुर के लिए स्पेशल बस शरू, देखें नया टाइम टेबल

Sahab Ram

पानीपत मे बीजेपी को बड़ा झटका, विजय जैन कांग्रेस में शामिल

Voice of Panipat

HARYANA:- 5 साल से अस्पताल नहीं पहुंचे 40 डॉक्टर जाएंगी नौकरियां ,10 के आदेश जारी

Voice of Panipat