30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस जिले में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी, भारी बारिश के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

हरियाणा के कई जिलों में सोमवार को सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। वहीं गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव के कारण हालात बेहद खराब हो गए। जिसके बाद प्रशासन ने 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है।

गुरुग्राम में  आज सोमवार को भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया है। शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है। इसी वजह से प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है।

यहां देखें आदेश…

एडवाइजरी के तहत 25 अगस्त मंगलवार को कॉरपोरेट ऑफिसों को WFH की सलाह दी गई है। इसके अलावा स्कूलों को भी ऑनलाइन क्लास संचालित करने की हिदायत दी गई है। डीसी उत्तम सिंह ने सरकारी और निजी संस्थानों के लिए यह एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी सिर्फ 25 अगस्त के लिए जारी की गई है।

Related posts

Train में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, मिलने जा रही ये सुविधा

Voice of Panipat

BREAKING:- हरियाणा में 2 दिन Petrol Pump रहेंगे बंद, पढ़िए वजह

Voice of Panipat

Haryana:- 5 नए जिलों का एलान जल्द, कैबिनेट सब कमेटी ने मुहर लगाई

Voice of Panipat