31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Education

Success Story: बिना कोचिंग पहले प्रयास में पास किया UPSC, 23 साल की उम्र में बनी IFS अधिकारी

Success Story: यूपीएससी(UPSC) जैसी परीक्षा को पास करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई उम्मीदवार सालों तक इस परीक्षा को पास करने के लिए तैयारी करते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी उम्मीदवार होते हैं जो पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर सफलता हासिल कर लेते हैं।

इन्हीं में से एक नाम IFS अधिकारी तमाली शाह का भी है। तमाली ने 23 साल की उम्र में अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी एग्जाम पास किया और वह IFS अफसर बनीं।

कौन है तमाली शाह ?
तमाली शाह भारतीय वन सेवा (IFS) की एक युवा अधिकारी हैं। उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ‘भारतीय वन सेवा परीक्षा 2020’ में ऑल इंडिया 94वीं रैंक (AIR 94) हासिल करके सफलता प्राप्त की।

तमाली पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने जिले से ही की और फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से प्राणीशास्त्र (Zoology) में स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी की।

अपनी पढ़ाई के दौरान तमाली ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया और उनका झुकाव शुरुआत से ही सिविल सेवा में जाने की ओर था। इसलिए कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी।

पहले प्रयास में बिना कोचिंग हासिल की सफलता
कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने UPSC IFS परीक्षा की तैयारी की। इसका नतीजा ये रहा कि तमाली ने बिना किसी बड़ी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में 94वीं रैंक हासिल की और वह IFS अधिकारी बनी। वर्तमान में तमाली अपने गृह कैडर पश्चिम बंगाल में एक IFS अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Related posts

HARYANA मे स्कूल ड्रेस मे देनी होंगी परिक्षाएं, नही पहनने पर एग्जाम सेंटर मे नही मिलेंगी एंट्री

Voice of Panipat

ठेले पर चाय बेचने वाला ये लड़का बना IAS, 3 बार पास की यूपीएससी परीक्षा

Sahab Ram

CBSE 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, जल्दी से करें Click

Voice of Panipat