31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में कल 25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

Weather Forecast: हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हुआ और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। अब कल 25 अगस्त के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है। IMD ने कल भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

यहां देखें मौसम का ताजा अपडेट…

हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में कल यानि 25 अगस्त को औसतन धूप के साथ हल्की से मध्यम या छिटपुट बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए ग्रीन जोन जारी किया है।

इन जिलों में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात/नूंह और रेवाड़ी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं।

इसके अलावा हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रोहतक और झज्जर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Related posts

हरियाणा में 21 और 22 को जमकर होगी बरसात

Voice of Panipat

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव

Sahab Ram

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, 16 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Voice of Panipat