31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, जानें आज कितने बढ़े दाम ?

Gold Silver Price Today: देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। आज 24 अगस्त को एक बार फिर सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,983 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए हो गया है।

वहीं राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें आज 1.64 के पार पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स के  मुताबिक इस महीने यानी अगस्त में 24 दिन में सोना 20 हजार और चांदी 28 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।

वहीं बीते एक सप्ताह  में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 7960 रुपये तक ​बढ़ी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 7300 रुपये तक महंगा हुआ। अभी आने वाले दिनों में सोना 1 लाख 70 हजार रुपए तक जाने का अनुमान है।

देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव

दिल्ली में आज 24 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 164120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 150450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 150300 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 163970 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट का भाव 150300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 150300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट

चांदी के भाव में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज 24 अगस्त को चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी का भाव 10,000 रुपये ​बढ़ा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 69.51 डॉलर प्रति औंस है।

Related posts

महिला वकील को फर्जी दरोगा ने किया प्रपोज, महिला वकील ने फर्जी दरोगा की पोली खोल तो—

Voice of Panipat

PANIPAT:- मकान से 30 लाख कैश व लाखो रूपये के गहने चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

Breaking:- पहलगाम में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट के घर पहुंचे राहुल गांधी

Voice of Panipat