26.6 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Education

Success Story: किसान की बेटी महज 24 की उम्र बनी IAS अफसर, दो बार क्रैक किया UPSC

Success Story: यूपीएससी की परीक्षा को पास करने के लिए बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन कुछ ही इसमें सफलता हासिल कर पाते हैं।

आज हम आपको ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने इस कठिन परीक्षा को दो बार पास किया और 24 साल की उम्र में वह IAS अफसर बन गई।


कौन है IAS ईश्वर्या रामनाथन ?

ईश्वर्या रामनाथन (IAS Ishwarya Ramanathan) तमिलनाडु कैडर की एक प्रशासनिक अधिकारी (IAS) हैं, जो अपनी कड़ी मेहनत और UPSC परीक्षा को लगातार दो बार पास करने के लिए जानी जाती हैं।

ईश्वर्या रामनाथन भारत के सबसे युवा आईएएस अधिकारियों में से एक है। जब वह सिर्फ 22 साल की थीं, तब उन्होंने यूपीएससी जैसी मुश्किल परीक्षा को क्रैक किया। इसके बाद उन्होनें दोबारा ये परीक्षा दी और इसे पास कर वह आईएएस अधिकारी बनी।

ईश्वर्या तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता किसान है। उन्होनें अपने बचपन से ही बाढ़, चक्रवात और भारी बारिश जैसी कई प्राकृतिक आपदाएं देखी।

साल 2004 में आई भयानक सुनामी में उनका घर पूरी तरह नष्ट हो गया था, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने और उनके परिवार ने हार नहीं मानी।

IAS ईश्वर्या ने साल 2017 में अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में कोचिंग लेकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

घर की परिस्थियां अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यूपीएससी के लिए उनकी तैयारी जारी रही। उनकी लगन और मेहनत का नतीजा ये रहा कि साल 2018 में अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और All India Rank (AIR) 628 हासिल की। इसके तहत उन्हें रेलवे सेवा (IRAS) आवंटित हुई थी।

लेकिन ऐश्वर्या इस रैंक से खुश नहीं थी। मनचाही IAS रैंक पाने के लिए इन्होंने दोबारा परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 47 हासिल करके महज 24 साल की उम्र में IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उनकी बहन सुष्मिता रामनाथन भी एक IPS अधिकारी हैं।

Related posts

12 साल की उम्र में माँ का निधन, तीन बार फ़ैल होने के बाद भी नहीं मानी हार, अब SDM बनी छपरा की बेटी

Sahab Ram

कल सोमवार को इन राज्यों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, अचानक प्रसाशन ने लिया बड़ा फेंसला

Sahab Ram

1991 में जन्मी आरुषि मिश्रा ने रचा इतिहास, छोटी उम्र में UPSC समेत तीन बड़ी परीक्षा की क्रेक

Sahab Ram