33.7 C
Panipat
August 23, 2026
Voice Of Panipat
India News

Bank Holiday: इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम करवाना है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। अगस्त का महीना खत्म होने में आज 23 तारीख से 9 दिन बाकी है। लेकिन इस बीच अलग- अलग राज्यों में चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

आने वाले इस हफ्ते 4 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। देश के अलग- अलग राज्यों में त्यौहारों और सार्वजनिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहने वाले है। यहां देखें इस हफ्ते कब और कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कब और कहां रहेगी बैंको की छुट्टी ?
25 अगस्त 2026 (मंगलवार)  को केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में ओणम और मिलाद-उन-नबी मनाया जाता है। ऐसे में बैंक में काम-काज नहीं होगा।

26 अगस्त (बुधवार) को ईद-ए-मिलाद, बारावफात और तिरुवोनम के चलते महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित 14 से अधिक राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इसके बाद 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है।

वहीं 30 अगस्त को रविवार होने के कारण पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, UPI, ATM और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं बिना रुकावट चालू रहेंगी। बता दें कि बैंको में छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे और सातों दिन बिना किसी रुकावट के काम करती है।

Related posts

हाथरस मामले पर PM मोदी ने सीएम योगी से की बात, कड़ी कार्रवाई करने को कहा

Voice of Panipat

त्योहार के सीजन मे सरकार ने दिया तोफा, सस्‍ता सोना खरीदने का मौका

Voice of Panipat

पानीपत में घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment