August 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा में पति की हत्या करने के बाद छत से कूदी पत्नी, सामने आई ये वजह

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

महिला ने पहले चाकू मारकर पति को मौत के घाट उतारा और फिर छत से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड स्थित एक कॉलोनी का है। मृतक की पहचान यूपी के सीतापुर निवासी 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। राजेश अपनी पत्नी बिमला के साथ यहां पर किराए के मकान में रहता था।  

पत्नी से चाकू से किए वार
बताया जा रहा है कि राजेश शराब पीने का आदी था और नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। बीते शुक्रवार की शाम को भी उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

जिसके बाद बिमला ने राजेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। पति की हत्या करने के बाद बिमला ने छत से छलांग लगा दी। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।

महिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

कुरुक्षेत्र  थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी महिला का अभी इलाज चल रहा है। इलाज में सुधार होने पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

पानीपत में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार

Voice of Panipat

32 ग्राम स्मैक सहित पानीपत में नशा तस्कर गिरफतार

Voice of Panipat

PANIPAT में संदिग्ध हालात में प्रेमी के संग युवती लापता

Voice of Panipat

Leave a Comment