August 22, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: दिल्ली- हरियाणा समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

देशभर में  इन दिनों मानसून सक्रिय है। कई राज्यों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच कल के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। कल देश के 25 राज्यों में भारी बारिश के साथ आधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने कल यानी 23 अगस्त को देश के 25 राज्यों हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कई राज्यों में बिजली गिरने की भी चेतावनी है। साथ ही इस भारी बाारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान होने की संभावना है। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में लैडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा ?

दिल्ली में कल 23 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। यहां हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

हरियाणा- पंजाब में होगी भारी बारिश

कल हरियाणा के पांच जिलों में तेज बारिश की संभावना है। 23 अगस्त को पंचूकला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में तेज बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

वहीं पंजाब में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कल 23 अगस्त को लुधियाना, कपूरथला, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में भारी बारिश  होने की संभावना है। साथ ही आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कल उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Related posts

HARYANA के 45 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट

Voice of Panipat

हरियाणा में 21 और 22 को जमकर होगी बरसात

Voice of Panipat

हरियाणा में अब सताएगी उमस भरी गर्मी, मानसून को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

Sahab Ram

Leave a Comment