33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश, देखें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में मानसून की गतिविधियां तेज होने से बीते दिनों झमाझम बारिश हुई। लेकिन आज प्रदेश में कम बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मानमौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही मानसूनी हवाओं की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रदेश में फिलहाल ज्यादा बरसात के आसार नहीं हैं।

आज 20 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सो में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें और रात में भी हल्की वर्षा के आसार हैं।

इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

हरियाणा में उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की ज्यादा संभावना है। गुरुवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मध्य व दक्षिणी जिले (छिटपुट बौछारें) जैसे- करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में छिटपुट बौछारें गिरने की उम्मीद है।

इसके अलावा पश्चिमी जिले हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बादल छाए रहेंगे। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 29°C बना रहेगा।

Related posts

HARYANA में टूटा 42 साल का Record, 21 दिन से लगातार चल रही लू, आज कई जिलों में होगी बरसात

Voice of Panipat

हरियाणा में आज भी इन 8 शहरों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Voice of Panipat

हरियाणा में होने वाली है तेज बरसात, अगले 2 दिन नहीं निकलेंगे सूर्ज देवता

Voice of Panipat