35.5 C
Panipat
August 21, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम, देखें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते आज 21 अगस्त की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में मानसूनी हवाएं फिर से जोर पकड़ेगी और कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज हरियाणा के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

21 अगस्त को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकुला के आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, और धारूहेड़ा में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रोहतक, हिसार और जींद में भी बादलों की आवाजाही के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

फिर सक्रिय होंगी मानसूनी हवाएं

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन आकार ले रहा है। इसके अलावा मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अमृतसर, नजीबाबाद और फतेहगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

21 अगस्त की रात से बदलेगा मौसम

इसी के चलते प्रदेश में 21 अगस्त की रात से एक बार फिर मानसूनी हवाएं सक्रिय होंगी। मौसम में बदलाव के कारण 21 अगस्त की रात से 23 अगस्त के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है।

Related posts

जम्मू–कश्मीर में बारिश , बाढ़ और भूस्खलन का कहर!

Voice of Panipat

हरियाणा का बदलेगा मौसम! 17 जुलाई से बारिश की संभावना

Voice of Panipat

मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, पढ़िए हरियाणा में कब होगी बारिश

Voice of Panipat

Leave a Comment