33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

फरीदाबाद के इन सेक्टरों में लगेंगी सोलर कैट आई, अब रात के समय सड़को पर नहीं मिलेगा अंधेरा

हरियाणा के फरीदाबाद की सड़को पर अब रात के समय अंधेरा नहीं मिलेगा। यहां सेक्टर 21- A और 21-D की सड़को में सोलर कैट आई लगाने की तैयारी चल रही है। 6 महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद रात में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार नगर निगम ने वार्ड-17 के दोनों सेक्टरों (सेक्टर 21-A और 21- D) की चिन्हित सड़कों पर रोड मार्किंग के साथ आधुनिक रिफ्लेक्टिव कैट आई और सोलर कैट आई लगाने की योजना तैयार की है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है।

सड़कों पर लगाई जाने वाली सोलर कैट आई दिन के समय सूर्य की रोशनी से चार्ज होंगी। रात होते ही इनमें लगी रोशनी अपने आप जल जाएगी। इससे रात में वाहन चलाने वालों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

परियोजना को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। नगर निगम ने परियोजना को पूरा करने के लिए 6 महीने की समय सीमा तय की है। पहले चरण में सेक्टर 21ए और 21डी की चिन्हित सड़कों पर काम किया जाएगा। परियोजना के सफल रहने पर शहर की अन्य सड़कों पर भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

Related posts

सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए Good News, कीमतों में आई भारी गिरावट

Sahab Ram

GROUP- D कर्मियों के लिए CM ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Voice of Panipat

पानीपत में 171 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओ को मुख्यमंत्री ने दी सौगात

Voice of Panipat