33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: सोने- चांदी की कीमतों में बंपर उछाल, जानें आज कितना बढ़ा 24 कैरेट गोल्ड का भाव?

सोने की कीमतें आसमान छू रही है। 21 अगस्त को एक बार फिर सोना महंगा हुआ। देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते सोने के दामों में ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत में आज (21 अगस्त 2026) 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का राष्ट्रीय औसत भाव ₹1,60,480 है। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो इस वक्त हाजिर सोना 4,514.23 डॉलर प्रति औंस पर है।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में हाजिर सोना 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ वैश्विक फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। चांदी की कीमत में भी तेजी आई है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,430रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में आज सोने के भाव में बढ़ोतरी दिखी। आज यहां 24 कैरेट का भाव 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,010रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,280 रुपये और 22 कैरेट सोने के दाम 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बने है।

इसके अलावा बेंगलुरु और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,280रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव

चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो इसमें भी आज तेजी देखने को मिली है। 21 अगस्त की सुबह चांदी की कीमत बढ़कर 2,55,100रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं एक दिन पहले 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,38,000  से 2,39,500 रुपये के आसपास थी। अंतराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 68.03 डॉलर प्रति औंस है।

Related posts

कल होगी Haryana की अहम बैठक, बजट सत्र की तारीख पर लग सकती है मुहर

Voice of Panipat

पानीपत में ऋषभ की ह# त्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Panipat:- जेसीबी चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी बरामद

Voice of Panipat