August 19, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में मानसूनी हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, देखें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

हरियाणा में मानसूनी हवाओं के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं आज भी 16 जिलों में बारिश के आसार है।

इन 16 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में  बारिश की संभावना जताई है। यहां आज 50 से 75 प्रतिशत स्थानों पर हल्की से मध्यम बरिश हो सकती है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

उफान पर घग्गर नदी

पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान पंचकूला में 67.0 MM और यमुनानगर हथनीकुंड में 53.0 MM भारी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार दोपहर से हो रही बारिश के बाद पंचकूला में घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया।

बारिश से तापमान में गिरावट

लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान कल की तुलना में 0.2°C कम दर्ज हुआ और यह सामान्य के करीब रहा। तापमान गिरने से मौसम सुहावना हुआ। लेकिन बारिश ने अब लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी है।

बारिश के बाद सड़को पर जलभराव से यातायात प्रभावित हो रहा है, साथ ही कई जिलों में भारी बारिश के बाद लोगों के घरों में पानी घुस गया। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राज्य में लगातार मौसम खराब रहने की संभावना है। 21 अगस्त तक कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार है।

Related posts

जम्मू–कश्मीर में बारिश , बाढ़ और भूस्खलन का कहर!

Voice of Panipat

हरियाणा में कहर बरपा रही गर्मी, जानें मौसम का हाल

Voice of Panipat

HARYANA के 7 शहरों में हो रही है झमाझम बारिश

Voice of Panipat

Leave a Comment