Remedies For Headache: भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण अक्सर लोगों को सिर दर्द (Headache) की समस्या का सामना करना पड़ता है। सिरदर्द आम समस्या है, जो कभी-कभी खा न-पान, तनाव या दूसरे कई कारणों से हो सकती है। ऐसे में लोग तरह-तरह की दवाईयों (medicine) का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। लेकिन इससे आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ने लग जाता है।
ऐसे में दवाईयों का इस्तेमाल न करके कुछ घरेलू उपचार अपनाकर भी सिर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे बता रहें है जिन्हें अपनाकर आप अपने सिर के दर्द से तुरंत राहत पा सकते है।
- तुलसी और अदरक
सिरदर्द को दूर करने में तुलसी और अदरक का जूस कारगर है। तुलसी की पत्तियों का रस निकालिए। अदरक को कूटकर उसका भी रस निकाल लीजिए, अब इन दोनों को पानी में उबालकर पी लीजिए। इससे सिरदर्द में आराम मिलेगा। हालांकि अगर आप गर्भवती है या फिर आपको कोई और समस्या है तो पहले आप डॉक्टर से संपर्क करें।
बर्फ की सिंकाई
वहीं, आप बर्फ के टुकड़े को प्लास्टिक बैग में या फिर कॉटन के कपड़े में लपेटकर सिर पर घुमाएं। इससे आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है। लेकिन आप कोल्ड कंप्रेस का इस्तेमाल 10 मिनट से ज्यादा न करें।
खूब पानी पिएं
वहीं, पानी कम पीने से भी आपको सिरदर्द की दिक्कत उभर सकती है। ऐसे में आप पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। इसके अलावा कॉफी और चाय का ज्यादा सेवन भी सिर दर्द को बढ़ाता है, ऐसे में आप इन्हें पीने से बचें। इसके साथ ही अपनी नींद भी पूरी जरूर करें। सिर दर्द का कारण 8 घंटे से कम सोना भी हो सकता है।
लौंग के तेल से मालिश
लौंग के इस्तेमाल से भी सिर दर्द को दूर किया जा सकता है। लौंग में दर्द खत्म करने के गुण होते हैं. लौंग को गर्म करके किसी कपड़े में बांधकर सूंघने से सिर दर्द में बहुत राहत मिलती है। इसके अलावा लौंग के तेल से अपने माथे की मालिश करने से भी दर्द से निजात मिल सकता है। अगर आपको हेल्थ से जुड़ी कोई और परेशानी है तो इन नुस्खों को आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

