27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Kal Ka Mausam: हरियाणा- पंजाब समेत 19 राज्यों में होगी भारी बारिश, तेज आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Weather Forecast: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण हाल बेहाल है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मानसून कहर बरपा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने 17 अगस्त को देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा ?
दिल्ली में कल यानी 17 अगस्त को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है।

हरियाणा में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कल सोमवार को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम ?
17 अगस्त को पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

यूपी- बिहार में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के नोएडा, मेरठ, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मोरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शहाजहांपुर, बिजनौर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, खेरी, पीलीभीत, ज्योतिबाफुलेनगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, एटा, बदायूं, जौनपुर, फतेहपुर और कन्नौज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं बिहार में गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अलवर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा ?
पहाड़ी राज्यों में भी मानसून की बारिश होने की संभावना है। 17 अगस्त को उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौड़ागढ़, ऋषिकेश, टिहड़ी गढ़वाल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

Related posts

Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Sahab Ram

kal ka mausam : देश के 17 राज्यों में प्रचंड बारिश-तूफान की चेतावनी, हरियाणा का कैसा रहेगा मौसम 

Sahab Ram

WEATHER REPORT : हरियाणा में मानसून फिर हुआ एक्टिव , भारी बारिश से सड़के जाम

Voice of Panipat