September 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

WEATHER REPORT : हरियाणा में मानसून फिर हुआ एक्टिव , भारी बारिश से सड़के जाम

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – IMB ( भारत मौसम विज्ञान विभाग ) ने प्रदेश में 21 से 23 जुलाई के दौरान कईं जिलों में ( गुरूग्राम , फरीदाबाद , अंबाला , पंचकुला , यमुनानगर , पानीपत , सोनीपत ) में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है । गुरुग्राम में सेक्टर 10 से लेकर हीरो होंडा चौक तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा है , वहीं दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ आने वाले वाहन भी 5 से 6 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे हुए हैं । फरीदाबाद में भारी बारिश को देखते हुए ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और NHPC अंदर पास बंद कर दिए गए है , साथ ही बल्लभगढ़ की अनाज मंडी और बस स्टैंड में भी जलभराव की स्थिती बनी हुई है ।

जलभराव से सड़कों की स्थिती खराब

IMD के मुताबिक, 23 जुलाई तक प्रदेश में लगातार बारिश होगी , 22 जुलाई के बीच बारिश पीक पर होगी । 23 जुलाई को भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी । और 4 से 26 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी । वैसे इस मानसून का कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसूनी टर्फ इस समय समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के पास बनी हुई है। इसके साथ ही पंजाब और उसके आसपास के निचले क्षोभ मंडल स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है । इन दोनों सिस्टम के असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले 48 से 72 घंटों के दौरान पूरे हरियाणा में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में जूस की दुकान में मारपीट करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA के अस्पतालों में आज OPD बंद

Voice of Panipat

अवैध कॉलोनियां नहीं होने दी जाएंगी विकसित, अनाधिकृत रूप से राजस्व रास्तों पर किए गए कब्जों को जाएगा हटाया- डीसी

Voice of Panipat