33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana News

अंबाला से डंपर चोरी कर भागे बदमाशों ने सोनीपत में पुलिस कार को मारी टक्कर, 2 पुलिसकर्मी घायल

अंबाला क्षेत्र से डंपर चुराकर भाग रहे बदमाशों ने सोनीपत में मुरथल थाना पुलिस की कार को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। डंपर की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुरथल पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।

डंपर चोरी कर भाग रहे थे आरोपी
मुरथल क्षेत्र के सहायक आयुक्त ऋषिकांत ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह मुरथल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबाला क्षेत्र से एक डंपर चोरी कर वाहन चोर सोनीपत की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते पुलिस ने डंपर की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की तीन टीमों ने एएसआई बलराज, सुमित और युद्धवीर के नेतृत्व में डंपर को ट्रेस कर इसे रुकवाने की कोशिश की। पुलिस को देखकर डंपर चला रहे आरोपी ने वाहन को अंधाधुंध भगाना शुरू कर दिया और कई वाहनों को रौंदने की कोशिश की।

हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल

वहीं, खुद को घिरता देख उसने पुलिस की जीप पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की और जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से भाग निकला। टक्कर लगने से जीप में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए डंपर को रुकवाकर चालक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान नूंह के अडबर गांव के रहने वाले खालिद के रूप में हुई है। उसका एक अन्य साथी आरिफ मौके से फरार होने में सफल हो गया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, खालिद ने पहले भी एक वाहन यमुनानगर से चोरी किया था।

Related posts

Haryana में 35000 भर्ती के लिए CM सैनी ने किया बड़ा एलान

Voice of Panipat

सिक्किम में बादल फटने से अब तक 22 जवान समेत 102 लापता

Voice of Panipat

पानीपत में नाबालिग लड़की प्रेमी संग हुई फरार

Voice of Panipat