27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Education

बचपन में देखा था अफसर बनने का सपना, UPSC में 4 बार फेल होने के बाद बनी IAS

बचपन में देखा था अफसर बनने का सपना, UPSC में 4 बार फेल होने के बाद बनी IAS

UPSC Success Story: भारत में कई युवाओं का सपना IAS, IPS बनना होता है। इसके लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग UPSC का एग्ज़ाम देते हैं। लेकिन इस कठिन परीक्षा में कुछ ही लोगों को सफलता मिलती है।

आज हम आपको एक ऐसी लेडी अफसर के बारें में बताने वाले है, जो यूपीएससी में एक बार नहीं बल्कि चार बार फेल हुई। मगर हार नहीं मानी। पांचवी बार फिर से एग्जाम देकर सफलता हासिल की और आईएएस बनी।

कौन है IAS अफसर तृप्ति कलहंस ?
IAS अफसर तृप्ति कलहंस उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली है। उन्होनें यहीं के एक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। स्कूली दिनों में ही तृप्ति ने आईएएस बनने का सपना देखा था। साल 2017 में तृप्ति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कमला नेहरू कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद सेल्फ स्टडी के जरिए यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गई।

2018 में पहली बार दिया EXAM
तृप्ति ने पूरी मेहनत की और साल 2018 में पहली बार UPSC की परीक्षा दी। लेकिन रिजल्ट देखकर उन्हें बड़ा झटका लगा, क्योकिं अपने पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स भी नहीं निकाल पाईं थी। तृप्ति ने हार नहीं मानी और फिर से तैयारी शुरू की। लेकिन बार- बार फेल हुई। शुरुआती तीन प्रयासों में तृप्ति यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा तक पास नहीं कर पाई थीं।

चौथें प्रयास में भी फेल हो गई थी तृप्ति

यूपीएससी में तीन नाकामयाबियों के बाद तृप्ति ने अपनी उन गलतियों को पहचाना, जिनकी वजह से वो आगे नहीं बढ़ पा रहीं थी और UPSC के लिए अपना चौथा प्रयास किया। इस बार उन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा तो क्वालीफाई कर ली, पर मेंस में अटक गईं।

पांचवें प्रयास में UPSC क्रैक किया
चार बार असफल होने के बाद उन्होंने अपनी तैयारी को एक साल का ब्रेक देने का फैसला लिया। इस एक साल में तृप्ति उन सारी कमियों पर गौर किया, जो उन्हें यूपीएससी की मंजिल तक पहुंचने से रोक रहीं थी। इसके बाद फिर से परीक्षा दी और पांचवीं बार में तृप्ति की मेहनत रंग लगाई। उन्होनें यूपीएससी 2023 में ऑल इंडिया रैंक 199 हासिल की और IAS अफसर बन गई।

Related posts

प्राइवेट स्कूलो की भारी भरकम फीस पर लगेगी रोक, सरकार बनाने जा रही है कानून

Voice of Panipat

पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा, पढिए खबर.

Voice of Panipat

UGC का बड़ा फैसला: अब 1 साल में होगी PG डिग्री, ऑनलाइन और ODL से भी मिलेगा मौका

Voice of Panipat