24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsWEATHER

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Rain alert issued for 13 districts, including Sirsa and Jind

हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। जिसकी वजह से कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। अब कल के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार कल पूरे हरियाणा में आंशिक से पूर्ण रूप से बादल छाए रहने और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में तेज और भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों गरज के साथ बारिश हो सकती है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में 15 अगस्त को हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

आज कहां- कहां हुई बारिश
आज शुक्रवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल और झज्जर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं। इसके अलावा हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद और सिरसा में अधिकांश स्थानों पर मुख्य रूप से बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जहां कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

Related posts

हरियाणा सरकार ने 21 विभागों को भेजा नोटिस, पढ़िए वजह

Voice of Panipat

हरियाणा में नगर परिषद पेमेंट अप्रूवल कमेटी के बदले नियम

Voice of Panipat

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा को देखते हुए आज से हाईवे पर भारी वाहन बंद..

Voice of Panipat