24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

*सोनीपत सड़क हादसे में दो बाइक सवार में एक युवक की मौके पर मौत, हादसे में बाल-बाल बचा भाई*

सोनीपत के नेशनल हाइवे-44 पर काली माता मंदिर के पास सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई हादसे में बाल-बाल बच गया। दोनों भाई हरिद्वार से नोएडा की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान काली माता मंदिर बड़ी गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं।
हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए सोनीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विमल की शिकायत पर HSIIDC थाना बड़ी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

माता-पिता की पुकार, बेटे को मिले इंसाफ: गुरुग्राम का HIT AND RUN केस​

Voice of Panipat

बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा, 5 की मौके पर मौत व अन्य घायल, पढिए

Voice of Panipat

हरियाणा के पंचकूला में चाचा और भतीजे की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

Sahab Ram