24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

हरियाणा के सिरसा में ASI सस्पेंड, मुंशी को किया लाइन हाजिर

हरियाणा के सिरसा में ASI सस्पेंड, मुंशी को किया लाइन हाजिर

सिरसा के डबवाली शहर थाना में तैनात एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मुंशी को भी लाइन हाजिर किया है। SP के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरसा के डबवाली शहर थाना में तैनात ASI एएसआई बलविंद्र को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मुंशी सतपाल को लाइन हाजिर किया गया है।

SP के निर्देश पर की कार्रवाई
एसपी डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार बैनीवाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। पुलिस विभाग की ओर से इस कार्रवाई के पीछे किसी विशेष मामले या घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

एक ही थानें में कार्यरत थे ASI और मुंशी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विभागीय स्तर पर प्रशासनिक कारणों के चलते किया गया ये एक सामान्य कदम है। बता दें कि सस्पेंड ASI बलविंद्र और मुंशी सतपाल दोनों एक ही थाने में कार्यरत थे और काफी समय से डबवाली में सेवाएं दे रहे हैं।

Related posts

खनन विभाग के मुख्य लेखाकार को 50 हजार की रिश्वत लेते किया काबू

Voice of Panipat

पेश हुए बजट की पढ़िए 10 बड़ी बाते, सारी बाते आपके काम की

Voice of Panipat

बेहद फायदे मंद होता है डायबिटीज मरीजों के लिए कुट्टू का आटा,जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

Voice of Panipat