33.1 C
Panipat
August 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

हरियाणा में किसान संगठनों और खापों का ऐलान, 3 घंटे बंद रहेंगे हिसार के सभी हाईवे

हरियाणा में किसान संगठनों और खापों का ऐलान, 3 घंटे बंद रहेंगे हिसार के सभी हाईवे

हरियाणा के हिसार में हुए डेयरी संचालक की हत्या का मामला अब गरमाता जा रहा है। जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर किसान संगठनों और खाप पंचायतों ने आज हिसार के सभी हाईवे को बंद करने ऐलान किया है।

सुबह 11 बजे से बंद रहेंगे हाईवे

खाप पंचायतों, किसान संगठनों और ग्रामीणों ने आज 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हिसार के सभी मुख्य राजमार्गों और टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि लोकल रूट्स पर आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

टोल नाकों पर पुलिस तैनात
वहीं किसानों के इस ऐलान के बाद सभी हाईवे के टोल नाकों पर एक एएसपी सहित 3 डीएसपी और करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं एक कंपनी को रिजर्व रखा जाएगा। हर टोल पर एक डीएसपी, इंस्पेक्टर और 50-50 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

महापंचायत के बाद दिया था अल्टीमेटम

जीवन हत्याकांड मामले में न्याय की मांग को लेकर ग्रामीण, किसान संगठन और खाप पंचायतो ने बीते 12 अगस्त को महापंचायत की थी। जिसमें पुलिस को 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया। बीते गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इसके बाद गुरुवार देर शाम भी जीवन हत्याकांड में न्याय समिति की आईजी रविंद्र तोमर के साथ बैठक हुई। प्रशासन की ओर से मीटिंग के लिए संदेश भेजा गया। समिति ने आइजी के समक्ष मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी की बात उठाई।

इस दौरान IG ने कहा कि पुलिस पूरी ईमानदारी से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है और जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे। लेकिन आइजी के आश्वासन पर भी न्याय समिति नहीं मानी। समिति ने कहा कि हम सिर्फ नेशनल हाईवे जाम करेंगे, लिंक रोड पूरी तरह खुली रहेंगे।

क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला हिसार के सूर्यनगर का है। यहां रहने वाले डेयरी संचालक जीवन की उसकी पड़ोसियों ने हत्या कर दी। सूर्यनगर की गली नंबर-5 में जीवन की डेयरी थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसका पड़ोसी रमेश से गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था।

आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और रमेश पक्ष के लोगों ने जीवन की पत्नी पर भी बरछी से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।

4 अगस्त को आरोपियों ने किया हमला

इसके बाद 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब जीवन बाइक पर ट्राली लगाकर गोबर डालने जा रहा था तो उसी दौरान उस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। करीब 10-12 युवकों ने जीवन को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जीवन को परिजन पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

किसानों और खाप पंचायतों का प्रदर्शन
इस हत्याकांड के बाद मृतक जीवन के परिजनों और खाप पंचायतो ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों, किसान संगठनों और खाप पंचायतों ने धरना दिया। इस मामले में 12 अगस्त को भी न्याय की मांग को लेकर हिसार के लघु सचिवालय में किसान संगठनों और खाप पंचायतों की बड़ी महापंचायत हुई।

मुख्य आरोपी अभी भी फरार
करीब 4 घंटे चली महापंचायत में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन को 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया। महापंचायत में खापों ने कहा कि अगर तय समय तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 14 अगस्त को हरियाणा के सभी टोल नाके जाम किए जाएंगे।

अब आज सभी हाईवे को बंद करने का फैसला किया गया है। बता दें कि हिसार पुलिस अब तक मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अब भी फरार है, जिस पर पुलिस ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया है।

Related posts

ऋषिकेश मे युवक की कार से हादसा हुआ तो घेर लिया भीड़ ने, डर के कारण युवक नहर मे उतरा

Voice of Panipat

हरियाणा में रोडवेज बसों का आज चक्का जाम

Voice of Panipat

युवक से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया फोन भी बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment