24.4 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा रोडवेज ने मथुरा के लिए शुरू की स्पेशल बस, देखें समय और रूट

हरियाणा रोडवेज ने मथुरा के लिए शुरू की स्पेशल बस, देखें समय और रूट

हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब चंडीगढ़ से मथुरा के लिए रोडवेज ने स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। इससे यूपी के मथुरा जानें वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और सफर आसान होगा।

हरियाणा राज्य परिवहन अम्बाला के डिपो द्वारा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के परिवहन समझौते के तहत मिले मथुरा परमिट पर बस सेवा शुरू की है। जिसकी समय सारिणी नीचे दी है। रोडवेज बस चण्डीगढ़ से दिल्ली होते हुए मथुरा पहुंचेगी। वाया अम्बाला, पिपली, करनाल, पानीपत, बल्लभगढ़, पलवल, कोसी।

ये रहेगा समय

चण्डीगढ़ सेक्टर 17 से मथुरा सुबह 8:24 बजे

अम्बाला कैन्ट से सुबह 9:30 बजे

करनाल से सुबह 10:40 बजे

पानीपत से सुबह 11:40 बजे

दिल्ली कश्मीरी गेट से दोपहर 1:40

दिल्ली सराय कलेखा से दोपहर 2:30 बजे

बल्लभगढ़ से दोपहर 3:30 बजे

पलवल से शाम 4:00 बजे

वापसी का समय

मथुरा से चण्डीगढ़ सुबह 4:30 बजे

पलवल से सुबह 6:30 बजे

बल्लभगढ़ से सुबह 7:00 बजे

फरीदाबाद से सुबह 7:30 बजे

दिल्ली से सुबह 8:30 बजे

पानीपत से सुबह 10:30 बजे

नोट – समय सारणी में परिवर्तन हो सकता है।

Related posts

शिक्षा मंत्री ने शिक्षक दिवस पर किया जिले के शिक्षकों को सम्मानित

Voice of Panipat

यमुनानगर में नहाते समय नहर में डूबे तीन युवक, एक का मिला शव

Voice of Panipat

केंद्र ने पिछले 5 वर्षों में चीनी मिलों को 15,948 करोड़ रुपये जारी किए

Voice of Panipat