20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में रिटायर्ड सैनिक ने खुद को मारी गोली, घर के बाहर इस हालत में मिला शव

हरियाणा में रिटायर्ड सैनिक ने खुद को मारी गोली, घर के बाहर इस हालत में मिला शव

हरियाणा के झज्जर में एक रिटायर्ड सैनिक ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार झज्जर के चमनपुरा गांव में बुधवार को 72 वर्षीय पूर्व सैनिक ब्रह्मप्रकाश ने खुद को गोली मार ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रह्मप्रकाश सेना से रिटायर पूर्व सैनिक थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं। पुलिस विभाग से रिटायर होने के बाद वह गांव में रह रहे थे।

बुधवार सुबह ब्रह्मप्रकाश अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक ब्रह्मप्रकाश की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ये मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लग पाएगा।

Related posts

हरियाणा में छुट्टी के दिन भी पटवारी करेंगे काम, युद्ध स्तर पर होगा खरीफ की फसलों का सर्वे

Sahab Ram

समय से निपटा ले बैंक से जुड़े सारे काम, अगले महीने 15 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

Voice of Panipat

समालखा के पहले विधायक का निधन, Panipat में होगा अतिंम संस्कार

Voice of Panipat