August 12, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWSSPRITUAL

Aaj Ka Rashifal: आज मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत, धन-लाभ और तरक्की के बन रहे योग

Aaj Ka Rashifal: आज मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत, धन-लाभ और तरक्की के बन रहे योग

Aaj Ka Rashifal: आज 12 अगस्त को श्रावण मास की हरियाली अमावस्या है। साथ ही आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन सभी राशियों पर इसका असर होगा।

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। वहीं कुछ जातकों के धन लाभ और नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कौन- कौन सी राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, इसके लिए यहां देखें सभी 12 राशियों का राशिफल….

मेष राशिफल
आज के दिन काम का थोड़ा ज्यादा दबाव रह सकता है, जिससे परेशान हो सकते है। अगर धन से जुड़ा कोई रुका हुआ काम है तो वो आसानी से पूरा होगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे है। धन और निवेश में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृषभ राशि
बिजनेस में लाभ मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को विदेशी कंपनियों से अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपना जरूरी काम किसी दूसरे पर न सौंपे।

मिथुन राशि
आज आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न करें। लेनदेन से जुड़े मामलों में पूरी सावधानी बरतें। छात्रों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशि
बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कारोबार में जल्दबाजी से निवेश करने से बचें। आज आपकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता की लोग सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम सोच-समझकर करने की जरूरत है।

सिंह राशि
आज कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। कुछ नया करने की कोशिश आर्थिक और व्यावसायिक रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। थोक व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।


तुला राशि
आज कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। बिजनेस के कामों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें, लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए भी दिन काफी अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज कामकाज सामान्य रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उधार वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। फिजुलखर्ची से बचें, फालतू के खर्चों के कारण आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न करें।

धनु राशि
व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें। किसी भी बात पर गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें। अपने खर्चों को नियंत्रित करें, आर्थिक योजना बनाकर आगे बढ़ें। आज अपनी इनकम बढ़ाने पर ध्यान दें, साइड इनकम का कोई नया जरिया मिल सकता है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस वाले जातकों को मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। नौकरीपेशा लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों की अटकी हुई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है।

कुंभ राशि
आज व्यापार में नए अवसर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे है। करियर में प्रगति के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशि
अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। लेनदेन से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें, खासकर आर्थिक दस्तावेजों और पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। धैर्य से काम लेने की जरूरद है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।

Related posts

जिदंगी में अव्वल रहने के लिए Time का सही इस्तेमाल है बेहद जरूरी, ऐसे करें इसे मैनेज

Voice of Panipat

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 18 से ऊपर महिलओं को हर महीने मिलेगें 1 हजार रुपए

Voice of Panipat

HARYANA में अब FIR में नहीं होगा जाति-धर्म का जिक्र

Voice of Panipat

Leave a Comment