August 11, 2026
Voice Of Panipat
Education

खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को मात देती है ये लेडी अफसर, मॉडलिंग छोड़ बनी IAS

खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को मात देती है ये लेडी अफसर, मॉडलिंग छोड़ बनी IAS

Success Story: भारत में हर साल कई लोग यूपीएससी के लिए तैयारी करते है। इस कठिन परीक्षा को क्रैक करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों को ही इसमें सफलता मिलती है। ऐसे में आईएएस और आईपीएस बनने वालों की कहानी हर किसी को प्रेरित करती है। आज हम आपको एक ऐसी ही लेडी अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें अपना मॉडलिंग करियर छोड़ यूपीएससी क्रैक किया और आईएएस बनी।

मॉडलिंग करती थी आईएएस तस्कीम
उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली तस्कीन खान ब्यूटी विथ ब्रेन की मिसाल है। बचपन से ही वह काफी होनहार थी। तस्कीम बास्केटबॉल चैंपियन और नेशनल लेवल की डिबेटर भी रह चुकी हैं। 12 वीं की पढ़ाई के बाद उन्होनें मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

मिस उत्तराखंड रह चुकी है IAS तस्कीम
साल 2016-17 में उन्होनें मिस उत्तराखंड और मिस देहरादून खिताब अपने नाम किया। मिस उत्तराखंड बनने के बाद वह मिस इंडिया बनने सपना देखने लगी। तस्कीन के पिता ग्रुप डी के सरकारी कर्मचारी थे। कोरोना काल के बीच पिता का रिटायर हो गए और अक्सर बीमार रहने लगे।

मॉडलिंग छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी
जिसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तस्कीम ने मॉडलिग छोड़ दी। इसके बाद उनके UPSC का सफर हुआ। इसी दौरान तस्कीम ने मन बना लिया था कि वह IAS अफसर बनेंगी। लेकिन ये राह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह देहरादून से दिल्ली आ गई।

चौथे प्रयास में बनी IAS अफसर
यहां उन्हें जामिया विश्वविद्यालय में UPSC की फ्री कोचिंग करने का मौका मिला। तस्कीन ने दिन-रात कड़ी मेहनत की और तीन बार परीक्षा दी। लेकिन इन प्रयासों में वह प्रीलिम्स भी पास न कर सकीं। तस्कीन ने हार नहीं मानी और डटी रहीं। चौथे प्रयास में तस्कीन ने न सिर्फ UPSC की परीक्षा पास की बल्कि 736 रैंक के साथ वह IAS ऑफिसर बन गईं।

Related posts

हरियाणा के स्कूलों का बदला समय, पढ़िए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, अब हिंदी में भी परीक्षा दे सकेंगे Law के विद्यार्थी

Voice of Panipat

सीबीएसई बोर्ड की तरह 10वीं और 12वीं के बच्चों को पास करेगा हरियाणा बोर्ड

Voice of Panipat

Leave a Comment