22 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaLatest News

करनाल में ट्रेन हादसा: उच्चाहार एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- करनाल जिले के घरौंडा में सोमवार 10 अगस्त को एक दुखद हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार उच्चाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर परिवार को जानकारी मिली।मृतक के पड़ोसी लख्मी चंद ने बताया कि युवक का नाम देव था। वह सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर से निकला था। शाम तक घर वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पता चला कि घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है । साथ ही पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

ट्रेन की चपेट में आया युवक

हाथ पर टैटू से बढ़ा शक:-
लख्मी चंद के मुताबिक जब परिजन स्टेशन पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के हाथ पर टैटू था। कुछ लोगों ने उसे बाहर का रहने वाला भी बताया।बाद में सोशल मीडिया पर ट्रेन हादसे की जानकारी और फोटो देखकर परिवार को शक हुआ। इसके बाद लख्मी चंद और परिवार के लोग मोर्चरी हाउस पहुंचे, जहां शव देखकर देव की पहचान की गई।परिवार ने बताया कि देव 4 बहनों का इकलौता भाई था। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। लख्मी चंद का कहना है कि देव किसी परेशानी में नहीं था, इसलिए वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उनके अनुसार यह एक हादसा है।

हादसे के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के CM सैनी के OSD का इस्तीफा स्वीकार

Voice of Panipat

हरियाणा बोर्ड की 19 से 23 फरवरी तक होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

Voice of Panipat

PANIPAT:- घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 गैंस सिलेंडर बरामद

Voice of Panipat