24.5 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

सोलर पैनल के नाम पर महिला उद्यमी से लाखों की ठगी का आरोप, पैसे लेने के बाद फोन उठाना किया बंद!

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – करनाल के इंद्री में सोलर पैनल खरीदने के नाम पर एक महिला उद्यमी के साथ कथित तौर पर ठगी का मामला सामने आया है। मुरादगढ़ गांव की रहने वाली सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि ‘बेस्ट हरियाणा सोलर एनर्जी’ के नाम से जुड़े लोगों ने उनसे सोलर पैनल की सप्लाई के लिए लाखों रुपये लिए, लेकिन बाद में माल की पूरी सप्लाई नहीं की। जब उन्होंने अपनी बकाया रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उन्हें धमकाया गया और कुछ समय बाद आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया।

सोनिया इंद्री के मटक माजरी में ‘सूर्या एंटरप्राइजेज’ नाम से फर्म चलाती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी फर्म के लिए सोलर पैनल खरीदने को लेकर ‘बेस्ट हरियाणा सोलर एनर्जी’ से संपर्क किया था। शिकायत में सुशील शर्मा का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया है।सोनिया के मुताबिक, उन्होंने 19 मई को 1 लाख रुपये, जबकि 22 मई को 1 लाख रुपये और 1 लाख 79 हजार 782 रुपये का भुगतान किया। भुगतान के बाद उन्हें व्हाट्सऐप पर जीएसटी सहित बिल भी भेजा गया।

महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी पक्ष ने कुछ रकम वापस जरूर की। शिकायत के अनुसार, 50-50 हजार रुपये की दो रकम और 3 जुलाई को 50 हजार रुपये, यानी कुल 1.50 लाख रुपये वापस किए गए। इसके बावजूद 2 लाख 29 हजार 782 रुपये की रकम बाकी रह गई।सोनिया का कहना है कि जब उन्होंने बची हुई रकम वापस मांगी तो आरोपी की ओर से कथित तौर पर धमकी दी जाने लगी। इसके बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया गया। काफी कोशिशों के बाद भी जब बात नहीं बनी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

महिला की शिकायत के आधार पर साइबर थाना करनाल में रविवार शाम मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच एसआई सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब लेन-देन, बिल और व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत समेत दूसरे रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पति को जिंदा जलाया पत्नी ने, रूठी हुई पत्नी को घर मनाने गया था पति

Voice of Panipat

इस जगह बनाया जाएगा बाईपास, CM खट्टर ने दी बड़ी सौगात

Voice of Panipat

पानीपत में BIKE चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 BIKE बरामद

Voice of Panipat