25.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

रेवाड़ी:10 मिनट की देरी पर इंजीनियर को पीटा, पिता बोले- “डर खत्म हो गया”..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- हरियाणा के रेवाड़ी पर काम पर दस मिनट पहुंचने के कारण इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन युवकों ने बीच सड़क पर इंजीनियर को हॉकी – डंडो से पीटा, और उसकी कार भी तोड़ दी। जिससे इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। इंजीनियर ने अपनी जान बचाने के लिए कार भी दौड़ाई पर युवकों ने काफी देर तक उसका पीछा भी किया और साथ ही इसकी वीडियो भी रिकॉर्ड की।

इंजीनियर पर हमले की फोटो

क्या है पूरा मामला:-
दरअसल महेंद्रगढ़ के गांव गढ़ी निवासी सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बावल की एक कम्पनी में ट्रेनिंग करता हैं। 30 जुलाई को वह पेट में तकलीफ होने के कारण वह शिफ्ट लाइन पर 10 मिनट लेट पहुंचा। इसकी सूचना उसने अपने सुपरवाइजर को दे दी थी। इसके बाद सूरज ने बताया कि महेंद्रगढ़ के भुरजट निवासी सोनू दूसरी शिफ्ट लाइन पर सुपरवाइजर है। आरोप है कि सोनू ने उस पर लेट होने के कारण धमकाते हुए गालियाँ देनी शुरू कर दी।जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे देख लेने की धमकी दी। सूरज ने बताया कि 31 जुलाई की रात 10:50 पर वह अपनी गाड़ी लेकर कंपनी से बाहर निकला। जिस दौरान सोनू ने पहले से गेट पर खड़े अपने दो साथियों के साथ उस पर हॉकी आए डंडो से हमला कर दिया, जिससे उसे कई जगह चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि उसके दोस्त ने उसकी कार भी तोड़ दी।साथ ही हमला करते हुए आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई जिसमें युवक कहता है कि भाई कहके मारेंगे, मार दिया, देखा भाग रहा है , अभी और मारेंगे, और उसकी गाड़ी का पीछा करते हुए दिखाई देते है।

वही , घायल इंजीनियर का अस्पताल में इलाज कराया गया। और सूचना मिलने पर बिजली निगम कार्यरत उसके पिता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों से काफी माहौल बदला है। कभी सुरक्षित और शांत माना जाने वाले रेवाड़ी में जब चाहे वहां बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। पुलिस और कानून का कोई डर दिखाई नहीं देता।

पुलिस :-
इस मामले में कसोल थाना SHO सतीश कुमार ने बताया कि सोनू के दो साथियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है मुख्य आरोपी सोनू को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी कान व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गणतंत्र दिवस पर विज ने फहराया तिरंगा और जमकर किया डांस

Voice of Panipat

Panipat:- हनीट्रेप में फंसाकर जबरन वसूली करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार व गाड़ी बरामद

Voice of Panipat

ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat