August 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana: हरियाणा में एंबुलेंस पहुंचने से पहले सड़क पर हुई डिलीवरी, महिला ने प्री-मैच्योर बच्चे को दिया जन्म

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस सेवा से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही रास्ते में सड़क पर प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दे दिया।

जानकारी के अनुसार, महिला की डिलीवरी की संभावित तारीख 30 अक्टूबर बताई जा रही थी। शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर महिला को परिजन कोसली अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

अल्ट्रासाउंड के लिए रेवाड़ी किया गया रेफर

कोसली अस्पताल में जांच के बाद महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। महिला एंबुलेंस से रेवाड़ी पहुंची और वहां अल्ट्रासाउंड कराया गया। जांच के बाद महिला ट्रेन से वापस कोसली लौट आईं और अपने घर चली गईं।

शाम को दोबारा उठा प्रसव पीड़ा का दर्द

शाम के समय महिला को दोबारा तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया।

हालांकि, एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला के परिजन उसे लेकर घर से पैदल निकल पड़े। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही सड़क पर उसकी प्री-मैच्योर डिलीवरी हो गई।

रास्ते में ही बच्चे को दिया जन्म

महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

Related posts

HARYANA रोडवेज की बसें नहीं जाएंगी हिमाचल, पढ़िए वजह

Voice of Panipat

किसानों की मांगों को लेकर प्रशासन के साथ नहीं हो सकी सुलह.

Voice of Panipat

Breaking :- पहलवान अमन सेहरावत रेसलिंग सेमीफाइनल में ,Paris Olympicsमें 12-0 से क्वार्टर फाइनल जीता

Voice of Panipat

Leave a Comment