September 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

रेवाड़ी डाकघर में रिटायर्ड हेडमास्टर के बैग से 74 हजार चोरी, ब्लेड से काटा बैग!

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – हरियाणा के रेवाड़ी शहर में पोस्ट ऑफिस के रिटायर हेडमास्टर के बैग से 74 हजार रुपये चोरी हो गए। जो की उन्होंने खाते से पैसे निकालने के बाद वो पैसे बैग में डाले जिसमें वो काउंटर पर खड़े होकर कॉपी पूरी करवाने लगे। जैसे ही काम होने के बाद उन्होंने बाद में देखा तो पैसे गायब मिले और साथ ही बैग को ब्लेड और कैंची से काटा गया था। तुरंत ही उन्होंने यह पूरी जानकारी वहां पर मौजूदा लोग और पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। रिटायर्ड मास्टर में अपनी शिकायत में बताया कि उनका नाम युवराज है और वो गांव रेलियावास के रहने वाले है और उनके घर में चिनाई का काम चल रहा है।

जिसके लिए वो 6 अगस्त को पोस्टऑफिस गए थे और वहां से अपने बचे हुए पैसे निकलवाने रेवाड़ी आए थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पैसे निकाल कर बैग में डाले थे और कॉपी पूरी करवाने के लिए काउंटर 7 पर गए थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके पीछे एक महिला खड़ी थी। साथ ही उन्होंने काम पूरा होने के बाद जैसे ही बैग देखा तो न ही पैसे थे और न ही महिला थी जिसके बाद गोकल गेट पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी । साथ ही पुलिस की कम्प्लेन दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA का बजट 1.95 लाख करोड़ होने की संभावना , CM सैनी ने बुलाई बैठक

Voice of Panipat

केंद्र सरकार ने LPG गैस सब्सिडी को लेकर किया एलान, इन ग्राहकों को मिलेगी सब्सिडी

Voice of Panipat

PANIPAT:-होटल में जूआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, दाव पर लगी 70800 रूपए बरामद

Voice of Panipat