33.7 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana IAS Transfer: हरियाणा में आईएएस अधिकारियों के तबादले, रोहतक और अंबाला को मिले नए DC

Haryana IAS Transfer: हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत रोहतक और अंबाला जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप दहिया को गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर रोहतक का नया उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किया गया है।

वहीं, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन गुप्ता, जो अब तक रोहतक के डीसी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे, उनका तबादला अंबाला के डीसी के पद पर किया गया है।

सचिन गुप्ता अंबाला में अजय सिंह तोमर का स्थान लेंगे। सरकार की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Related posts

PANIPAT:- राहगिरों से मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी काबू, 7 वारदातों का खुलासा

Voice of Panipat

हरियाणा पेपर फर्जीवाडे के बाद परीक्षा प्रणाली में बदलाव की तैयारी, सरकार खुद के स्टाफ से तैयार करवाएगी पेपर

Voice of Panipat

हरियाणा में होने जा रहा है मुख्यमंत्री कप 2024, इस प्रतियोगिता में स्कूल व कॉलेज के खिलाड़ी ले सकते है भाग

Voice of Panipat