33.7 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में सीआईए कलायत की टीम और चोरी के मामलों में वांछित एक आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ बच्ची, निवासी टोहाना जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रात के समय गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पूंडरी और बाता क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों में वांछित राहुल उर्फ बच्ची अवैध पिस्टल के साथ बाता-चोशाला रोड पर मौजूद है। Haryana News

सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब एक बजे इलाके में दबिश दी।

पुलिस को देखते ही की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद संदिग्ध ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख अवैध पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए हवाई फायर किए, लेकिन उसने दोबारा पुलिस पर गोली चला दी। Haryana News

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

आत्मरक्षा और आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चलाई गई गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। Haryana News

अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Haryana News

Related posts

दिसंबर महीने में 22 ट्रेन हो गई रद्द, पढ़िए जरूर

Voice of Panipat

HARYANA:- ब्रिज निर्माण के कारण एक ट्रेन आंशिक रद्द, दूसरी रेगुलेट रहेगी

Voice of Panipat

डीजल चोर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे देते थे डीजल चोरी की वारदात को अंजाम

Voice of Panipat