33.7 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के 27 घंटे बाद पुलिस एनकाउंटर, दोनों आरोपी ढेर

Haryana News: हरियाणा के करनाल में चर्चित बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के महज 27 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया। देर रात घोघड़ीपुर नहर के पास पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों को गोली लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मारे गए आरोपियों की पहचान हर्ष (24), निवासी नीलोखेड़ी, और बीरबल (29), निवासी मटरवा खेड़ी, जिला कैथल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दोनों पर बुधवार रात बीरू वाल्मीकि की सिर में गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। Haryana News

पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे घोघड़ीपुर नहर के पास संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी की। आरोप है कि पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों को गोली लगी। Haryana News

घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ली गई थी जिम्मेदारी

बीरू वाल्मीकि की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दिनेश भाऊ नाम से संचालित अकाउंट ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पोस्ट में दावा किया गया कि हत्या हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के साथ मिलकर करवाई गई है तथा धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। Haryana News

Related posts

हरियाणा में रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने लगाया 10 लाख का चुना

Voice of Panipat

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित 1आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

दिवाली पर करें ऐसे मां लक्ष्मी की पूजा

Voice of Panipat