32.5 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, बोर्ड ने जारी की ये सूची

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है, जिन्होंने परीक्षा के दौरान अपनी OMR उत्तर-पुस्तिका में 20 से अधिक प्रश्नों के लिए चार विकल्पों में से किसी भी गोले को काला नहीं किया।

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र के निर्देशों (बिंदु संख्या-6) में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों की OMR उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया गया और उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर धुपड़ ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है, उन्हें दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के तहत 10 से 12 अगस्त तक बायोमैट्रिक सत्यापन कराना होगा। निर्धारित अवधि में बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करना सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

Related posts

सीएम का बजट अभिभाषण शुरू, सरकार ने 18 अनुपयोगी परियोजनाओं को किया खत्म

Voice of Panipat

रात को किया जा रहा था शव का अंतिम संस्कार, पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

HARYANA:- प्रेमी के साथ भागी 2 युवती, एक 9वीं, दुसरी कॉलेज में पढ़ रही थी, पिता बोले- फोन पर करती थी बात

Voice of Panipat