September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

HARYANA- फरीदाबाद में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथो पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – जिससे रिश्र्वत मांगी थी , वही सबूत बन गया । फरीदाबाद के (NIT-5) थाने में पुलिस कांस्टेबल पंकज को 2 हज़ार की रिश्र्वत लेते हुए ACB BRANCH ने रंगेहाथ पकड़ा । शिकायतकर्ता सौरभ के चाचा से जुड़े मामले में ही सौरभ पुलिस की मदद लेने गया था , जहां सौरभ के चाचा के खिलाफ वर्ष 2020 के एक पुराने मामले में कोर्ट से एक नोटिस या गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था इसी मामले में सोरभ एनआईटी-5 थाने पहुंचा , तो वहां तैनात कांस्टेबल पंकज ने मामले को रफा-दफा करने, अदालत के लिए सही जवाब तैयार करने और कानूनी मदद देने के बदले ₹2,000 की घूस मांगी ।

ACB ने आरोपी पंगज को रंगेहाथ पकड़ने की प्लैनिंग कर ली थी उसी पर एसीबी के अधिकारियों ने शिकायत का सत्यापन किया और एक विशेष टीम का गठन किया । प्लैनिंग के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता ने थाने में कांस्टेबल पंकज को केमिकल लगे हुए ₹2,000 के नोट दिए , वैसे ही ACB की टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया । लेकिन आरोपी के हाथ धुलवाने पर उनका रंग बदल गया, जो रिश्वत लेने का पुख्ता वैज्ञानिक सबूत है , आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस विभाग द्वारा आरोपी को सस्पेंड करने और उसके खिलाफ विभागीय जांच (Departmental Inquiry) शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है ।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

6 साल के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ महिला हुई फरार

Voice of Panipat

Instagram चलाने वालों के लिए जरुरी खबर, बंद होने जा रहा है ये फीचर

Voice of Panipat

युवक ने निगला जहर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat