September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPolitics

सिरसा में CM सैनी की कार्रवाई , J.E. और A.S.I को लगाई फटकार

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – काफी समय से लंबित मामले में CM सैनी ने JUNIOR ENGINEER और ASSISTANT SUB INSPECTOR को जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया है । यह कार्रवाई तब हुई जब 23 जुलाई को CM सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मौजूद थे , वहीं जनता की समस्याओं पर गौर कर रहे नायब सिंह सैनी ने कुछ मुख्य कारवाई की ।

सिरसा के चौधरी देवी लाल विश्वविघालय में आयोजित बैठक में सीएम सैनी ने सालों पुरानी लंबित फाइलों और शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को मौके पर ही चार्जशीट करने के आदेश दिए । बैठक में कुल 19 मामलों की सुनवाई की गई । इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल और भाजपा नेता गोबिंद कांडा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी रही ।

बैठक के अलावा शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया जैसे दुग्ध शीतकरण केंद्र (Milk Chilling Centre): वीटा दुग्ध संघ (Vita Milk Union) द्वारा स्थापित 20 हजार लीटर क्षमता वाले अत्याधुनिक मिल्क चिलिंग प्लांट का उद्घाटन किया , इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर (Integrated Drug Recovery Centre): सिरसा के नागरिक (सिविल) अस्पताल परिसर में इस सेंटर का शुभारंभ किया गया, जो नशामुक्ति की दिशा में एक अहम कदम है , अन्य मुख्य कार्यक्रमपौधरोपण अभियान: उन्होंने 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान की शुरुआत कर विश्वविद्यालय परिसर में पौधा लगाया ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- मोटे तोंद वाले पुलिसकर्मियों की होगी पहचान, चलेगा प्रोग्राम, लगानी पड़ेंगी दौड़

Voice of Panipat

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें 11 अगस्त का पूर्वानुमान

Sahab Ram

HARYANA:- बेटे को मिली दो सरकारी नौकरियां.. लेकिन परिवार दुखी, जानें वजह

Voice of Panipat