September 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पति के बाद लिव-इन पार्टनर की मौ#त , पानीपत में महिला पर उठे गंभीर सवाल

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – “पानीपत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है , पहले पति की मौत फंदे पर हुई… अब लिव-इन पार्टनर भी उसी हाल में मृत मिला । पुलिस को दोनों मौतों में कई चौंकाने वाली समानताएँ मिली हैं, जिसके बाद महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आखिर पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं , “मृतक के साले ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सचिन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी लिव-इन पार्टनर नेहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। परिजनों की शिकायत के आधार पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जहां पुलिस को दी गई शिकायत में सचिन के जीजा जगत सिंह ने बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब 8 बजे सचिन अपने घर से यह कहकर निकला था कि उसके दोस्तों ने उसे बुलाया है। कुछ समय बाद उसकी पत्नी नेहा ने जब उसे फोन किया तो सचिन ने बताया कि वह किसी काम से बाहर आया हुआ है और इस समय व्यस्त है।सचिन से बात करने के लिए परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन हर बार फोन बंद मिला। लगातार संपर्क न होने के कारण परिवार परेशान हो गया और चिंता बढ़ती चली गई । जगत सिंह ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे सिविल अस्पताल से पुलिस का फोन सचिन की पत्नी के पास आया , अस्पताल पहुंचने के बाद परिवार को बड़ा झटका लगा, क्योंकि इमरजेंसी वार्ड में सचिन का शव स्ट्रेचर पर रखा हुआ था।

पुलिस ने शुरुआती जानकारी में बताया कि सचिन ने सेक्टर-11/12 इलाके में फंदा लगाकर आत्महत्या की है । सचिन के जीजा जगत सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर हत्या की आशंका जताई । उन्होंने बताया कि सचिन पिछले डेढ़ साल से इंदौर की रहने वाली नेहा के साथ लिव-इन में रह रहा था ।सचिन और नेहा पहले एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि नेहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और सचिन की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया। परिवार का कहना है कि इस घटना में नेहा और उसके सहयोगियों की भूमिका हो सकती है।जगत सिंह ने पुलिस को बताया कि नेहा मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है और फिलहाल पानीपत में रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा से जुड़े मामलों में पहले भी एक संदिग्ध घटना सामने आ चुकी है। परिजनों के अनुसार, नेहा के पहले पति की मौत भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। अब सचिन की मौत के बाद एक ही महिला से जुड़े , दो पुरुषों की संदिग्ध मौत ने मामले को और गंभीर बना दिया है, जिसके चलते पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

26 जनवरी को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Voice of Panipat

PANIPAT रोडवेज डिपो ने भैया दूज के त्योहार को लेकर की तैयारी, इन रूटों पर जाएंगी ज्यादा बसें

Voice of Panipat

हरियाणा के पुलिस थाने में लग गए कैमरे, सारी गतिविधियां होंगी रिकॉर्ड

Voice of Panipat