September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWSTechnology

AI जैसे टूल्स का ब्लैकंमेलिंग में इस्तमाल करना जितना आम हो चुका है उतना ही बड़ा क्राईम भी ये बन चुका है अब कानूनी सक्ती के साथ सक्त सूरक्षा भी जरूरी है

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – पानीपत का हालहि का एक मामला जहां AI TOOL का गलत प्रयोग कर महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है , और एसे मामलों में ज़्यादातर आपके जान पहचान के ही लोग शामिल होते हैं जो आपका फोन आसानी से आपसे ले सकते हैं । इसलिए इन मामलों में सक्ती ज़रूरी है आप किसको , कब , किस लिए अपना फोन दे रहे हो ये ध्यान में रखो । यही हुआ पानीपसाईबर क्राईम से सतर्क रहना हमारी ज़िम्मेदारी नही तो बुरा फस सकते हैं
यही हुआ मतलौडा थाना क्षेत्र में जहां एक युवती से जान पहचान के ज़रिए उसकी फोटो का गलत प्रयोग कर उसे ब्लैकमेल किया फिर उसकी शादी तुड़वा दी । ये एक लोता मामला नही बल्कि एसा ही एक मामला मई 2026 में भी सामने आया था जहां एक महिला MBBS डॉक्टर की आपत्तिजनक वीडियो बना उसको इतना परेशान कर दिया था कि उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगाना ही इस समस्या की हल समझा । एसे मामलों में आरोपियों कि मांग या तो पैसों का लालच होता है या फिर युवती से शारीरिक संबंध बनाना , य़ही इन दोनो मामलों में भी था लेकिन मतलौडा थाना वाले मामले में युवती के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए S.P. से शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अपनी कारवाई जारी की ।
जरूरी बात ये है कि इन साईबर क्राईम से बचा कैसे जाए क्योंकि आज कल हर कोई SOCIAL MEDIA पर एक्टिव है तो हम वो चलाना तो नही छोड़ सकते तो खुद कैसे सुकक्षित रहें : सजग रहें: अपने फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर मजबूत पासवर्ड या पैटर्न लॉक लगाएँ । डेटा शेयर न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना निजी फोटो या वीडियो न दें । तुरंत शिकायत करें: यदि कोई आपके नाम या तस्वीर से छेड़छाड़ (AI Deepfake/Morphing) करके ब्लैकमेल करता है, तो बिना डरे सीधे हरियाणा पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर (1930) पर शिकायत दर्ज कराएं ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी जमकर बारिश, येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

ISRO ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से EOS-08 सैटेलाइट लॉन्चिंग सफल

Voice of Panipat

म्यूजिक सिस्टम व मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपित पहुंचे जेल

Voice of Panipat