September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

हरियाणा में बनने जा रहे आधुनिक MINI CITY!

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) –हरियाणा के लोगों को जल्दी ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अब पानीपत के जौंधन खुर्द गांव को आधुनिक मिनी सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।हरियाणा के विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को पानीपत में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और जौंधन खुर्द गांव में आधुनिक मिनी सिटी विकसित करने की घोषणा की।उन्होंने बताया कि पानीपत के इसराना क्षेत्र के जौंधन खुर्द गांव में 35 एकड़ से अधिक क्षेत्र में एक बड़ी आधुनिक रिहायशी कॉलोनी विकसित की जाएगी। सरकार की ओर से इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों संग मीटिंग करते मंत्री पंवर

मिनी सिटी की प्रमुख विशेषताएं—

  • बेहतर सड़कें होंगी।
  • जल निकासी की आधुनिक व्यवस्था होगी।
  • पार्क विकसित किए जाएंगे।
  • हाई पावर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
  • आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण विकसित किया जाएगा।

कुल मिलाकर गांव का पूरा स्वरूप बदलकर उसे एक विकसित मिनी सिटी के रूप में तैयार किया जाएगा।

बैठक के दौरान हरियाणा में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेशभर में युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई इंडोर जिम खोले जा चुके हैं। महिलाओं के लिए सांस्कृतिक केंद्र, पुस्तकालय और व्यायामशालाएं भी तैयार की जा चुकी हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित कई विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। शेष सभी कार्यों को भी जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जौंधन खुर्द में बनने वाली आधुनिक रिहायशी कॉलोनी गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी। आने वाले समय में यह क्षेत्र एक विकसित मिनी सिटी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा।सरकार विकास, पारदर्शिता और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक अधूरी परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CTU बसों में अब UPI से मिलेगा टिकट, QR स्कैन करते ही होगा भुगतान

Voice of Panipat

इस जगह कर सकेंगे पुलिस एडवाइजरी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन, पढिए पूरी जानकारी

Voice of Panipat

HARYANA- CET परीक्षा के लिए आंसर-की इस दिन हो सकती है जारी, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

Voice of Panipat