September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज: ड्यूटी में लापरवाही और बिजली चोरी के आरोप में 4 नर्सें सस्पेंड..!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – फरीदाबाद के छायसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अस्पताल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार ये कार्रवाई मरीजों की इमरजेंसी ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासन संबंधी मुद्दों और अस्पताल से बिजली चोरी के आरोप में की गई।

क्या है पूरा मामला:-
दरअसल अस्पताल के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि हर साल मेडिकल कॉलेज में 100 नए विद्यार्थियों का प्रवेश होता है। इससे पहले छात्रों की संख्या कम होने पर हॉस्टल के कुछ कमरे खाली रहते थे जिन्हें अस्थायी रूप से अस्पताल में कार्यरत 32 नर्सिंग स्टाफ को रहने के लिए उपलब्ध कराए गए। परंतु अब मेडिकल कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों के प्रवेश शुरू होने के बाद हॉस्टल में कमरों की आवश्यकता बढ़ने के कारण हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग स्टाफ को निर्धारित समय के भीतर कमरे खाली करने के निर्देश दिए गए। निदेशक के अनुसार नोटिस मिलने पर 32 में से 15 नर्सों ने समय के भीतर कमरा खाली कर दिया, परंतु कुछ नर्सों ने इसका पालन नहीं किया जिसके बाद उन्हें भी जल्द कमरे खाली करने का निर्देश दिया गया। और जिन नर्सों ने अब तक हॉस्टल खाली नहीं किया, उनकी ड्यूटी अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं में लगाई गई थी।


फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज में 4 नर्सें सस्पेंड

हॉस्पिटल प्रशासन का आरोप है कि इसके बाद 3 नर्सों ने इमरजेंसी सेवाओं की ड्यूटी में लापरवाही बरती और कार्य सुधार के निर्देश व चेतावनी दिए जाने पर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस पर हॉस्पिटल प्रशासन ने मरीजों की सुरक्षा और हॉस्पिटल अनुशासन को देखते हुए कार्रवाई करते हुए तीनों नर्सों को सस्पेंड कर दिया।
इसके अलावा एक अन्य नर्स पूनम पर हॉस्पिटल में बिजली चोरी करने का आरोप लगा। जांच पड़ताल में इसकी पुष्टि होने के बाद पूनम को भी तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।

डॉ. देवेंद्र अटल का कहना है कि कोई भी लापरवाही, अनुशासनहीनता या सरकारी संपत्ति का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और साथ ही मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करना हॉस्पिटल प्रशासन की प्राथमिकता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- ठग ने विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 18 लाख, पैसे लेकर भागा विदेश

Voice of Panipat

28 अक्टूबर से कॉलेज में ही होगी फिजिकल काउंसिलिंग और फीस जमा

Voice of Panipat

PANIPAT में हारट्रोन सेंटर के मालिक को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी काबू

Voice of Panipat