32.2 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

एक क्लिक में पता करे कहां पहुंचा सिलेंडर , स्विगी इंस्टामार्ट ने शुरू की नई सर्विस!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – अब केवल खाना, किराया और रोजमर्रा का सामान ही नहीं, बल्कि इंस्टामार्ट से आप एलपीजी सिलेंडर भी ऑर्डर कर पाएंगे।क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ने एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के साथ मिलकर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी शुरू करने का ऐलान किया है। फिलहाल ये सुविधा पहले कर्नाटक के बेंगलुरु में रोलआउट की जाएगी। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ हुई ये देश की पहली पार्टनरशिप है।

(Ai generated)अब घर बैठे मिलेगा LPG सिलेंडर

इस पार्टनरशिप के तहत ग्राहकों को इंस्टामार्ट ऐप पर एचपीसीएल के दो विकल्प उपलब्ध होंगे:

  • हाल ही में लॉन्च किया गया 10 किलो का एचपी नव्या कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर
  • 5 किलो का पारंपरिक मेटल एलपीजी सिलेंडर
    जानकारी के अनुसार कंपनियों ने कहा है कि इन गैस सिलेंडरों को खरीदने के लिए पहले से घरेलू एलपीजी कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। इससे उन लोगों को फायदा हो सकता है जो नए शहर में आए हैं या जिन्हें तुरंत गैस सिलेंडर की जरूरत है।

एचपी नव्या सिलेंडर की खूबियां:

  • एचपीसीएल का कंपोजिट सिलेंडर पुराने सिलेंडर से अलग है।
  • यह वजन में हल्का है जिससे इसे उठाना आसान हो जाता है।
  • इसकी बॉडी पारदर्शी है जिससे गैस की मात्रा बाहर से देखकर ही पता लगाई जा सकती है।
  • यह सिलेंडर जंगरोधी है जिससे यह लंबे समय तक चलता है और घरों के लिए सुरक्षित रहता है।
  • यह कंपोजिट सिलेंडर है जो कि पारंपरिक सिलेंडरों के मुकाबले फाइबरग्लास मटेरियल से बने होते हैं। हल्के होने के साथ ये लुक में भी मॉडर्न होते हैं जो कि शहरों और आधुनिक किचन के लिए बेस्ट होते हैं।

सुरक्षा पर रहेगा फोकस:
कंपनियों का कहना है कि ऑर्डर भले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया जाएगा, लेकिन डिलीवरी एचपीसीएल के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए होगी। यदि किसी ग्राहक द्वारा पहली बार ऐप से बुकिंग की गई है तो ग्राहक का आइडेंटिटी वेरिफिकेशन करके डिलीवरी प्रूफ से जुड़े जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे। इसके बाद दूसरा सिलेंडर बुक करते वक्त या रिफिल कराते हुए ग्राहक को पुराना खाली सिलेंडर डिलीवरी कर्मचारी को वापस करना होगा।
इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा ने बताया कि इन सिलेंडरों की डिलीवरी केवल प्रोफेशनल डिलीवरी स्टाफ द्वारा ही की जाएगी जिन्हें सभी सेफ्टी और रेगुलेटरी नियमों का पालन करना होगा।

क्या है खासियत:
एचपीसीएल के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग ने कहा कि इससे अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।साथ ही ग्राहकों के रोजमर्रा जीवन का हिस्सा बनने के लिए उनके द्वारा अपनी सर्विसेज का विस्तार किया गया है। एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी कंपनी को हाई ट्रस्ट कैटेगरी में एंट्री दिला सकती है। एचपीसीएल के लिए भी यह पार्टनरशिप अपने सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन को नए टेक्निकल चैनल में विस्तार देने जैसा है।
अभी ये सुविधा केवल बेंगलुरु के लिए लागू की जा रही है। स्विगी और एचपीसीएल ने दूसरे शहरों में विस्तार की कोई समयसीमा शेयर नहीं की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- पति गया था पत्नी को ससुराल छोड़ने, पीछे से चोरो ने घर को बनाया निशाना

Voice of Panipat

Haryana:- युवती को Online शादी का ऑफर, खुद को बताया बड़ा अधिकारी, हो गया बड़ा खुलासा

Voice of Panipat

Haryana में हैप्पी कार्ड धारकों को बड़ी राहत, शुरू हुई ये सुविधा

Voice of Panipat