July 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

चलती कार की छत पर सफर, वायरल VIDEO के बाद पुलिस का एक्शन

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – फरीदाबाद जिले के छांयसा के पास KGP एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। चलती कार की छत पर बैठकर सफर कर रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार मालिक के खिलाफ ₹14 हजार का पोस्ट चालान जारी किया है। वायरल वीडियो में एक सेंट्रो कार तेज रफ्तार से एक्सप्रेसवे पर दौड़ती दिखाई दे रही है, जबकि एक युवक उस कार की छत पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कार के अंदर सब्जियां भरी होने के कारण युवक को बैठने की जगह नहीं मिली, जिसके बाद उसने छत पर बैठकर सफर करने का फैसला किया। पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

गाड़ी की छत पर बैठे व्यक्ति का विडियो वायरल

वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहन की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार मालिक का ₹14 हजार का पोस्ट चालान काटा गया। यातायात पुलिस अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इससे पहले प्याली चौक पर भी एक ऑटो चालक का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया था, जिसकी पहचान कर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

केंद्र सरकार ने किया ऐलान, 22 जनवरी को अधे दिन की छुट्टी

Voice of Panipat

HARYANA:- आ गया CET का रिवाइज्ड रिजल्ट, Court के फैसले के बाद 5 नंबर हटाकर किया जारी

Voice of Panipat

Haryana:- नए CM का शपथ ग्रहण समारोह, ट्रैफिक रूट को किया गया डायवर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment