वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – पुलिस को शक है कि हत्या का कारण गांव की पुरानी रंजिश हो सकती है क्योंकि आरोपी और मृतक दोनो एक ही गांव के हैं और फिलहाल आस पास के एरिए में ही रह रहे थे । घटना 11 – 12 जुलाई की है जहां बहादुरगढ़ के बेरी रोड पर युवक सत्यपाल को पहले मोटरसाईकल पर बीठा कर सुनसान जगह ले जाया गया फिर लाठी डंडो से तब तक मारा गया जब तक युवक की जान नही चली गई । और फिर आरोपी युवक के शव को झाड़ियों में छोड़ फरार हो गए ।
इस पर मृतक सत्यपाल के बेटे सिवम का आरोप तीन युवकों ( शिवम , अमित , अर्जुन ) पर है । जो कि उत्तर प्रदेश के शाहजांहपुर के निवासी हैं साथ ही मृतक भी इसी एरिए के निवासी था जो कि फिलहाल बहादुरगढ़ में किराए के मकान में महनत मजदुरी कर कमा रहे था ।
सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में केस दर्ज हुआ है और पुलिस तीनें आरोपीयों के साथ CCTV की भी तलाश कर रही हैं ताकी आरोपी किस रस्ते भागे थे ये पता लगाया जा सके ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

