July 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPolitics

वोटर हैं ? मतदाता सूची में नाम पाने के लिए 14 जुलाई से पहले भरें SIR फॉर्म!

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित कराने के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 जुलाई नजदीक आ चुकी है। निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र मतदाताओं से जल्द फॉर्म भरने की अपील की है। इससे 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में उनका नाम सुनिश्चित हो सकेगा।

दरअसल, हर बार की तरह इस बार भी भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने हरियाणा में मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने के लिए सभी पुराने और नए जुड़ने वाले मतदाताओं को SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत 14 जुलाई तक फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ (BLO) के पास जमा करना होगा। इस अभियान में संबंधित क्षेत्र के बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं और योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल कर रहे हैं। साथ ही मतदाता अपना SIR फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं तथा किसी भी सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की 1950 हेल्पलाइन पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज–

  • मतदाता का EPIC नंबर या वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वर्तमान पते का प्रमाण
  • नए मतदाताओं के लिए आयु प्रमाण
  • फॉर्म पर मतदाता के हस्ताक्षर

करनाल के उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के अनुसार, यदि कोई पात्र मतदाता किसी कारणवश अभी फॉर्म जमा नहीं कर पाता है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी मिलेगा, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करना लोकतंत्र और राष्ट्र सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। इसलिए प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस अभियान को सफल बना रहा है।

SIR फॉर्म भरने के लिए लगाए गए पोस्टर

फिलहाल प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते अपना फॉर्म भरने की अपील की है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे और उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बड़ी राहत- अब 15 साल से ज्यादा पुरानी कार चलाने पर नही होगा चालान लेकिन…

Voice of Panipat

PM बोले- अर्थव्यवस्था की न लें टेंशन, जहां सबसे अधिक केस, वहां जारी रहेगा लॉकडाउन

Voice of Panipat

महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में आज कोर्ट मे सुनवाई

Voice of Panipat

Leave a Comment